बिहार: शिक्षक नियोजन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, विभाग ने निर्वाचन आयोग से मांगी इजाजत

पटना, 14 अक्टूबर: बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी करबे के लिए शिक्षा विभाग जुट गया है. शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्वाचन आयोग से इजाजत मांगी है. मंजूरी मिने के बाद फिर से शिक्षक नियोजन प्रिक्रिया शुरू हो जाएगी. अभी फिलहाल छठे चरण की शिक्षक नियोजन प्रिक्रिया चल रही है अगर निर्वाचन से मंजूरी मिलती है तो इसे पूरी करने के बाद सातवें चरण की शिक्षक नियोजन की प्रिक्रिया शुरू होगी. पंचायत चुनाव के कारण बिहार में आचार संहिता लगी हुई है जिस वजह से नियोजन प्रिक्रिया पर ब्रेक लगा हुआ है.

Teacher

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से पूरा करने की दिशा में है. कोई भी अभ्यर्थी अनावश्यक भ्रम का शिकार न हो. उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव के कारण अचार संहिता लगने की वजह से नियोजन प्रिक्रिया बाधित हुई है. उन्होंने कहा है कि प्रिक्रिया शुरू करने के लिए निर्वाचन आयोग से इजाजत मांगी गई है. इजाजत मिलते ही जल्द छठे चरण की प्रिक्रिया पूरी कर सातवें चरण की प्रिक्रिया शुरू की जाएगी.

बिहार में मुखिया, पंचायत समिति एवं जिला परिषद की निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है. और शिक्षक नियोजन में यही पंचायती राज संस्थाएं नियोजन प्राधिकार का कार्य करती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+