Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दीपावली का बड़ा तोहफा: मिनी बस ऑपरेटरों के लिए पंजाब में CM मान ने किया ये ऐलान

अमृतसर। मिनी बसों के पुराने परमिट बहाल करवाने सहित अन्य गर्माते मामलों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे मिनी बस आप्रेटरों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी मामले संजीदगी से हल करने का आश्वासन देकर दीपावली का बड़ा तोहफा दिया हैं।

Big gift of Diwali: CM Mann announced for mini bus operators in Punjab

इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मिनी बस आप्रेटर एसो. पंजाब के प्रधान बलदेव सिंह बब्बू से मुलाकात कर कहा कि मिनी बसों के पुराने परमिट रद्द होने का मामला पेचिदा बन चुका है जिसको लेकर अच्छे ढंग से सुलझाया जाएगा ताकि भविष्य में आप्रेटरों को ऐसी मुश्किल से फिर से जुझना पड़े।इस दौरान पंजाब के अध्यक्ष बलदेव सिंह बब्बू ने मुख्यमंत्री मान को बताया कि पंजाब में मिनी बसों के कारोबार से जुड़ कर लाखों परिवारों की रोजी रोटी चल रही है जिस सदका इस कारोबार को बचाना बहुत जरूरी है, नहीं तो अनगिनत लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

Big gift of Diwali: CM Mann announced for mini bus operators in Punjab

उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार द्वारा बसों पर हर वर्ष 10 प्रतिशत लगाया जाने वाला सोशल सिक्योरटी टैक्स भी वापिस लिया जाएगा क्योंकि आप्रेटर पहले ही कई तरह के खर्चों की मार झेलते हुए कर्जाई हो चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने प्रधान बब्बू के विचारों को बहुत ध्यान से सुनने के बाद कहा कि बस ऑप्रेटरों के सभी मुद्दों का जल्द ही समाधान किया जाएगा इस दौरान पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मिनी बस यूनियन के जिलाध्यक्ष सविंदर सिंह सैंसरा, जसवंत सिंह सोनू ढिल्लों, प्रकाश सिंह गग्गोमाहल आदि मौजूद थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+