Uttarakhand: चाइल्ड केयर लीव में वेतन की कटौती नहीं, सीएम धामी का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के दौरान सचिवालय परिसर में एक समारोह के दौरान सीएम धामी ने कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं के हर समय उपलब्ध हैं। सरकार व कर्मचारियों के बीच संवादहीनता की स्थिति नहीं बनने पाएगी। सीएम धानी ने कहा चाइल्ड केयर लीव के दौरान वेतन की कटौती नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की उपार्जित अवकाश की मांग भी स्वीकार करने का ऐलान किया।

सीएम ने कहा कि सचिवालय में बेहतर कार्यप्रणाली का पूरे प्रदेश में असर होता है। राज्य के सरकारी कार्यालयों तक इसका असर देखा जाता है। इसके साथ ही बेहतर कार्य प्रणाली का असर सीधे तौर पर आम जन को सरकार की ओर दी जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता पर असर दिखता है।

सीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जन- जन तक पहुंचे इसमें सचिवालय की बड़ी भूमिका होती है। सीएम ने कहा कि ऐसे में सचिवालय के कर्मचारियों से बड़ी अपेक्षाएं रहती हैं। सीएम ने कहा कि ऐसे में सभी को मिलकर काम करने की आवश्यता होती है।

CM Dhami over Child Care Leave

सचिवालय में कार्यक्रम के दौरान सीएम ने घोषणा की कि एक साल के चाइल्ड केयर लीव के बाद दूसरे साल वेतन में होने वाली 20 प्रतिशत की कटौती अब नहीं होगी। सीएम ने कहा कि कर्मचारी के अगर 300 उपार्जित अवकाश हो जाते हैं तो कर्मचारी एक साल में 31 दिन के अतिरिक्त उपार्जित अवकाश का प्रयोग कर सकेंगे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, रणजीत सिंह रावत समेत संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+