पंजाब के Pearl ग्रुप के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, जायदादों पर दर्ज की जाएगी रेड एंट्री
जानकारी के अनुसार पर्ल ग्रुप के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए सी.एम. भगवंत मान ने सख्ती अपनाई है। उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज के साथ मीटिंग की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर्ल ग्रुप के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत पर्ल ग्रुप की जायदादों पर रैड एंट्री दर्ज की जाएगी।
जानकारी के अनुसार पर्ल ग्रुप के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए सी.एम. भगवंत मान ने सख्ती अपनाई है। उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने पर्ल ग्रुप के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने पंजाब में लूट मचा रखी है। लोगों की खून-पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है।
इसलिए उन्होंने पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए पर्ल ग्रुप की जायदादों की पहचान, रैड एंट्री और खरीद पर तुरंत रोक लगा दी है। इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा और उनके सारे पैसे वापिस लौटाने की कोशिशें जारी हैं। इसके साथ ही ग्रुप की सभी जायदादों को पब्लिक कर दिया जाएगा ताकि जनता को भी सारी जानकारी प्राप्त हो सके।
यह भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार 10 मार्च को पेश करेगी वार्षिक बजट, 3 से 24 मार्च तक चलेगा बजट सत्र












Click it and Unblock the Notifications