छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने आगरा में मांगा युवाओं का साथ, बांधा जीत की मन्‍नत को धागा

आगरा, 30 जनवरी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगरा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क और सभाएं कीं। पार्टी द्वारा जारी भर्ती विधान का हवाला देकर युवाओं को लुभाया तो पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की घोषणाओं का हवाला देकर महिलाओं से समर्थन मांगा। किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने का वादा कर पार्टी से जोड़ने की कोशिश की।

bhupesh baghel sought support of youth in agra tied thread for victory at fatehpur sikri

आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भूपेश बघेल ने धनौली स्थित आंबेडकर वाटिका में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अकोला में जनसंपर्क करते हुए भाजपा सरकार में महंगाई, उत्पीड़न और अपराध की बात करते हुए आधी आबादी की नब्ज टटोली। फसल की लागत बढ़ने और न्यूनतम समर्थन मूल्य कम मिलने की बात कहकर किसानों की दु:खती नस पर हाथ रखा। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक गार्डन में सभा करते हुए उन्होंने कहा कि उप्र की भाजपा सरकार पांच वर्ष में अपने वादे भी पूरे नहीं कर सकी है। युवा नौकरी और किसान उर्वरक के लिए भटक रहा है। यहां से वह फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के किरावली पहुंचे। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि किसान व नौजवान को कांग्रेस ही न्याय दिला सकती है। उन्होंने लोगों से जाति व धर्म के आधार पर बंटने के बजाय मुद्दों के आधार पर मतदान की अपील की। फतेहपुर सीकरी स्थित सूफी शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में अमन-चैन की दुआ करने के साथ उन्होंने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत को मन्नत का धागा बांधा। नगर सीकरी चार हिस्सा और रसूलपुर में लोगों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नारे "लड़की हूं लड़ सकती हूं' से महिलाओं में नई जागृति का संचार हुआ है। उन्हें 40 फीसद टिकट देकर पार्टी ने अपना वादा निभाया है।

कोरोना प्रोटोकाल का नहीं हुआ पालन

खेरागढ़ में हुई सभा में कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हुआ। सभा में लोग बिना मास्क के नजर आए। चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन भी नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+