भूपेंद्र हुड्डा ने उचाना को पछाड़ने का किया काम: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन को लेकर कहा कि कई लोगों के पेट में दर्द है।

Bhupendra Hooda did the work of defeating Uchana: Deputy CM Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि अब उचाना आके खून का रिश्ता बनाते है। ऐसे व्यक्ति को काम गिनाने की जरूरत नहीं है। जिसने 10 साल राज के समय उचाना को पछाड़ने का काम किया। उन्होंने इतने लंबे समय तक शासन करने के बाद इस क्षेत्र में विकास का काम नहीं किया।

बता दें कि पिछले 2 दिन से हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के दौरे पर हैं। वहीं गांव बधाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत ने कहा कि गठबंधन को लेकर कहा कि कई लोगों के पेट में दर्द है। चौधरी बिरेंदर सिंह 95 कामों की लिस्ट लगाए। फिर भी मैं 195 कामों की लिस्ट लगाऊंगा। उचाना के काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि यहां बाईपास बनेगा। साथ ही फायर ट्रेनिंग नागपुर के बाद देश के दूसरे नंबर का सेंटर बनेगा।

दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि उचाना को जल्द नेशनल हाईवे की सौगात मिलेगी। हाईवे जींद, हांसी, नारनौंद, उचाना, नरवाना रोड को भी जोड़ेगा। उचाना हलके के दुर्जनपुर, उदयपुर, काकड़ोद सहित कई लिंक मार्गों को यह छूता जाएगा। हाईवे के निर्माण का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। डीपीआर सरकार को भेज दी गई है।

उपमुख्यमंत्री उदयपुर, नचार खेड़ा, उचाना कलां, सफा खेड़ी, तारखां गांवों के दौरे पर थे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उचाना कलां के साउथ बाईपास का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। इस बाईपास के साथ रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा जिससे लोगों को आवागमन में फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+