ओडिशा: राजधानी के बाहरी इलाके में बनेगी 'भुवनेश्वर न्यू सिटी', मिलेंगी ये सुविधाएं

इस संबंध में एक प्रस्ताव भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो पिछले साल आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) की तरफ से मिली एक चुनौती के अनुरूप तैयार किया गया है।

odisha

भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने वर्तमान शहरी विस्तार की मांग को पूरा करने के लिए 'भुवनेश्वर न्यू सिटी' को राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। यहां ज्ञान आधारित उद्योगों और इनोवेशन हब से लेकर पर्यावरण-समावेशी आवास भी होंगे।

इस संबंध में एक प्रस्ताव भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो पिछले साल आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) की तरफ से मिली एक चुनौती के अनुरूप तैयार किया गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की चुनौती पूरे भारत में आठ नए टाउनशिप विकसित करने की थी और इसी संबंध में एक प्रस्ताव भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

15वें वित्त आयोग के तहत चुनौती के मुताबिक विकास प्राधिकरण ने शहर के बाहरी इलाके में गोठापटना और दसापुर गांव को कवर करते हुए 314.5 हेक्टेयर क्षेत्र में नया शहर विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। बीडीए के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया, 'प्रत्येक राज्य इसके तहत एक प्रस्ताव भेज सकता है, इसलिए हमने नई टाउनशिप के लिए भुवनेश्वर का चयन करने का निर्णय लिया है।'

प्रस्ताव के मुताबिक, नए शहर में विभिन्न ज्ञान आधारित उद्योग, अनुसंधान प्रयोगशालाएं, बेहतर पर्यटन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिकों के लिए एक पर्यावरण के अनुकूल आवास होगा। अधिकारियों ने कहा कि टाउनशिप का उद्देश्य नवीन शहरी विकास मॉडल के माध्यम से तकनीकी प्रगति को उभारना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+