14 अगस्त को भिवानी, 15 को हिसार, 16 को महेंद्रगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 14 अगस्त को भिवानी, 15 अगस्त को हिसार और 16 अगस्त को महेंद्रगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां आयोजित विभिन्न सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम 14 अगस्त को भिवानी जिले के तोशाम हलके में गांव पात्थरवाली, बजीणा, आलमपुर में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। इसके उपरांत वे लोहारू बार एसोसिएशन, गांव चहड खुर्द, ढाणी भाकरा, बडवा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

15 अगस्त को वे हिसार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे। वहीं 16 अगस्त को दुष्यंत चौटाला महेंद्रगढ़ जिले में गांव नसीबपुर, ढाणी बाठोटा, भुषण शोभापुर, डोहर कलां, मंडलाना, हुडिना, डेरोली अहीर का दौरा करेंगे और ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications