पंजाब: अकाली दल पर बरसे सीएम भगवंत मान, मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी को लेकर साधा निशाना

सी.एम. मान ने कहा कि हालांकि कालेज की जमीन पर अकाली दल का कहीं भी कोई जिक्र नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने इस जमीन पर स्टे लगाया हुआ है। वहीं सी.एम. मान ने कहा कि कालेज तो जरूर बनेगा।

भगवंत मान

संगरूर के मस्तुआना मेडिकल कालेज के निर्माण में हो रही देरी के लिए सी.एम. मान ने अकाली दल पर तीखा निशाना साधा है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा करोड़ों रुपए इस मैडीकल कालेज के निर्माण के लिए जारी किया जा चुका है, लेकिन अकाली दल द्वारा इस कालेज की जमीन पर लगाए गए स्टे के कारण इसे अभी तक अप्रूव नहीं किया गया। सी.एम. मान ने ढींडसा परिवार को भी निशाने पर लिया। मान ने कहा कि बिना वजह इस जमीन का विवाद पैदा किया जा रहा है, इस जमीन पर एस.जी.पी.सी. का कुछ लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि अकाली दल नहीं चाहता है कि संगरूर में किसी मैडीकल कालेज का निर्माण हो, क्योंकि अकाली दल नहीं चाहता कि यहां के लोगों को बढ़िया इलाज मिले और बच्चों का अच्छा भविष्य बन सके। उन्होंने कहा कि कालेज के निर्माण में हो रही देरी के पीछे सीधा अकाली दल का हाथ है। सी.एम. मान ने कहा कि अगर इस कालेज के निर्माण में अकाली दल द्वारा यह अड़ंगा न अटकाया गया होता, तो आज इसमें पहला समैस्टर भी चालू हो चुका होता। संगरूर : संगरूर के मस्तुआना मैडीकल कालेज के निर्माण में हो रही देरी के लिए सी.एम. मान ने अकाली दल पर तीखा निशाना साधा है।

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा करोड़ों रुपए इस मैडीकल कालेज के निर्माण के लिए जारी किया जा चुका है, लेकिन अकाली दल द्वारा इस कालेज की जमीन पर लगाए गए स्टे के कारण इसे अभी तक अप्रूव नहीं किया गया। सी.एम. मान ने ढींडसा परिवार को भी निशाने पर लिया। मान ने कहा कि बिना वजह इस जमीन का विवाद पैदा किया जा रहा है, इस जमीन पर एस.जी.पी.सी. का कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली दल नहीं चाहता है कि संगरूर में किसी मैडीकल कालेज का निर्माण हो, क्योंकि अकाली दल नहीं चाहता कि यहां के लोगों को बढ़िया इलाज मिले और बच्चों का अच्छा भविष्य बन सके। उन्होंने कहा कि कालेज के निर्माण में हो रही देरी के पीछे सीधा अकाली दल का हाथ है। सी.एम. मान ने कहा कि अगर इस कालेज के निर्माण में अकाली दल द्वारा यह अड़ंगा न अटकाया गया होता, तो आज इसमें पहला समैस्टर भी चालू हो चुका होता।

सी.एम. मान ने कहा कि हालांकि कालेज की जमीन पर अकाली दल का कहीं भी कोई जिक्र नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने इस जमीन पर स्टे लगाया हुआ है। वहीं सी.एम. मान ने कहा कि कालेज तो जरूर बनेगा, इस जमीन पर नहीं तो कहीं और सही, लेकिन जरूर बनेगा। लेकिन अकाली दल की इस हरकसत से उनका असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है, जिसके बाद अकालियों को संगरूर में लोगों के सामने आना मुश्किल हो जाएगा।

मान ने कहा कि संगरूर में सबसे पहले मैडीकल कालेज का निर्माण होना था। उनकी सरकार द्वारा होशियारपुर व कपूरथला में भी मैडीकल कालेज बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगरूर में मस्तुआना मैडीकल कालेज के निर्माण में हो रही देरी के पीछे सीधा-सीधा अकाली दल का हाथ है। सी.एम. मान ने कहा कि उन्हें कालेज की शिलान्यास पर अपना नाम लिखवाने का कोई शौक नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली दल सिर्फ इस कालेज का निर्माण होने दें, शिलान्यास पर बेशक उनका नाम लिख दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान ने पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जताया दुख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+