पंजाब: भगवंत मान सरकार ने स्कूलों में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के आदेश किए जारी
पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (बी.ए.एस.) के जरिए अटेंडेंस लगाने के आदेश शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए हैं। इसे लेकर सभी स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए गए हैं।
विभाग द्वारा कहा गया है कि सभी स्कूलों में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस लगाने के लिए बॉयोमीट्रिक फिंगरप्रिंट डिवाइस बांटी जा चुकी हैं। इन मशीनों को 31 अगस्त तक चैक कर चला लिया जाए।

इसके साथ ही अगर किसी स्कूल को ये मशीन चलाने में मुश्किल आती है तो संबंधित दफ्तर के डाटा एंट्री ऑपरेटर से संपर्क कर मशीन को चलाया जाए। इसके साथ ही हर माह के अंत में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस की रिपोर्ट का प्रिंट निकाल कर ब्लॉक शिक्षा अफसर के दफ्तर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications