नशा तस्कर के खिलाफ भगवंत मान सरकार की कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार

नशा तस्कर के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने कार्रवाई की है। अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार।

भगवंत मान

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसकी जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा सरहद पार हथियारों और नशीले पदार्थों के तस्करों के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में गहराई से की जांच में हथियारों और नशीले पदार्थों के कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

डी.जी.पी. ने बताया कि पुलिस ने 4.52 किलो हेरोइन, 34.72 लाख रुपए के नशीले पदार्थ, 6 पिस्टल के अलावा और भी बहुत कुछ बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी एक बड़ी फिरौती और टारगेट किलिंग की फिराक में थे, जो कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण टल गई है। पुलिस द्वारा गंभीरता से गैंग के संबंधों के बारे में जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस सी.एम. मान के निर्देशों के अनुसार तस्करों के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान और मुख्यमंत्री केजरीवाल कल 80 नये आम आदमी क्लीनिक लोगों को करेंगे समर्पित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+