पंजाब: CM मान ने बनारस जाने वाली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, स्टेशन पर उमड़ा आस्था का सैलाब
आज स्टेशन पर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है और श्री गुरु रविदास महाराज जी के जयकारे गूंज रहे हैं।

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जालंधर स्टेशन से बनारस जाने वाली गाड़ी को दी हरी झंडी दी।
आपको बता दें कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर हर साल की तरह हजारों श्रद्धालु काशी के लिए रवाना हुए। वाराणसी के श्री गुरु रविदास धाम के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज जालंधर सिटी स्टेशन से दोपहर करीब 2 बजे पर रवाना हुई।
आपको बता दें कि आज स्टेशन पर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है और श्री गुरु रविदास महाराज जी के जयकारे गूंज रहे हैं। आज जालंधर से स्पेशल ट्रेन नंबर 04606 दोपहर करीब 2 बजे चलकर लुधियाना, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ स्टेशन से होते हुए 3 फरवरी दोपहर 1:10 बजे बनारस पहुंचेगी और यह 6 फरवरी की शाम को वहां से चलकर 7 फरवरी दोपहर को जालंधर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान ने पंजाबी गानों में गन कल्चर के खिलाफ जारी किया नया फरमान












Click it and Unblock the Notifications