CM मान ने छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर जताया दुख, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे हमलावर
CM मान ने छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर दुख जताया है। कहा बख्शे नहीं जाएंगे हमलावर

CM पंजाब भगवंत मान ने छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में फौज के जवानों पर हुए नक्सली हमले पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा कि उन्हें 11 जवानों के शहीद होने की सूचना मिली है। मान ने शहीद जवानों के परिवारों से दिल से हमदर्दी जताई है।
CM पंजाब भगवंत मान ने कहा कि इस प्रकार के हमले करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। दरअसल, दांतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में सुरक्षाबलों के 10 जवान और एक वाहन चालक की मौत हो गई है। हमले में मारे गए जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के थे। नक्सलियों द्वारा जवानों के वाहन को निशाना बनाकर IED धमाका किए जाने की सूचना है।
CM भूपेश बघेल ने कहा, अंतिम चरण में लड़ाई
CM भूपेश बघेल ने कहा, "यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
जम्मू हमले में पांच जवान शहीद
गौरतलब है कि आतंकियों ने बीते गुरुवार को भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक ट्रक पर हमला किया। इसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। इनमें शहीद हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देवाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह शामिल थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मोगा में शहीद के घर पहुंचे भगवंत मान, सौंपा एक करोड़ का चेक












Click it and Unblock the Notifications