पंजाब: CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग में भर्ती नए नौजवानों को बांटे नियुक्ति पत्र

ओला, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन को पंजाब में कार्यालय स्थापित करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी सब बाद में होगा लेकिन सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधाएं होना बहुत जरूरी है।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को रोजगार देने का वादा धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के नियुक्ति पत्रों को मिलाकर उन्होंने अब तक 25,886 नियुक्ति पत्र युवाओं को बांटे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सब पहले भी किया जा सकता है लेकिन पिछली सरकारों की नीयत साफ नहीं थी। उन्होंने कहा कि हम अपने युवाओं को स्टार्टअप की ओर ले जाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में अपने किसी भी सगे रिश्तेदार तक को भी नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि वह वोट के लिए नौकरी नहीं दे रहे हैं और नौकरियों में किसी तरह की सिफारिश या रिश्वतखोरी नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि ओला, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन को पंजाब में कार्यालय स्थापित करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी सब बाद में होगा लेकिन सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधाएं होना बहुत जरूरी है और उसके बाद शिक्षा और शिक्षा के अनुसार नौकरी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 258 तस्कर गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+