कनाडा संसद के मुख्य पुस्तकालय में सुशोभित हुई भगवत गीता

चंडीगढ़, 17 सितंबर: कनाडा की राजधानी ओटावा में संसद भवन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश संसद भवन में चलाया गया। वहीं इस मौके पर पवित्र ग्रंथ भगवत गीता को कनाडा की संसद के पुस्तकालय में सुशोभित किया गया।

Bhagavad Gita adorned in the Main Library of the Parliament of Canada

संसद पुस्तकालय की पुस्तकालय प्रमुख सोन्या ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद और भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य से संसद पुस्तकालय के लिए गीता प्राप्त की। इस कार्यक्रम में चिन्मय मिशन के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीता श्लोक पाठ किया गया। वहीं शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में नेपियन ओटावा के सांसद चंद्र आर्य, भारत के कैनेडा में उच्चायुक्त, नेपाल के राजदूत, बांग्लादेश और श्रीलंका के उच्चायुक्त, स्वामी चेतना ज्योति, डॉ. सर्वेश अरोड़ा, डॉ. कमल गुप्ता, सुभाष बराला, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसम्पर्क व भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, केडीबी के सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केबीडी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया और केडीबी सदस्य उपेंद्र सिंघल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+