हरियाणा में बिजली बिल ठीक करने के नाम पर कोई कॉल आए तो रहें सावधान, बिजली मंत्री ने किया आगाह
चंडीगढ़, 30 जून। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि बिजली बिल ठीक करने के नाम पर कोई कॉल आती है तो सावधान रहें। विभाग ने ऐसा कोई नम्बर जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बिल के मामले में लाइनमेन स्वयं बिजली बिल उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है।

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अदाणी पावर लिमिटेड से 2।94 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है। दूसरी थर्मलों से 3।40 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूरा कोयला कोल इंडिया लिमिटेड के माध्यम से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मई, जून व जुलाई में बिजली की अधिक मांग रहती है और पीक समय के दौरान भी दो-तीन दिनों को छोडक़र कहीं भी कट नहीं लगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र में भी कोई कट नहीं लगा।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि अदाणी पावर लिमिटेड के नाम पर विपक्ष प्रदेश को गुमराह कर रहा है। अदाणी से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय जब रणदीप सिंह सुरजेवाला बिजली मंत्री थे तो उस समय 1424 मेगावाट के लिए बिजली खरीद समझौता हुआ था। इसमें 70 प्रतिशत घरेलू कोयला व 30 प्रतिशत आयातित कोयला का उपयोग किया जाना था जिसे अब 83 प्रतिशत घरेलू और 17 प्रतिशत आयातित कोयला किया गया है। अब अदाणी से 1200 मेगावाट बिजली ले रहे हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में बिजली मंत्री ने कहा कि बिजली बिल ठीक करने के नाम पर कोई कॉल आती है तो सावधान रहें। विभाग ने ऐसा कोई नंबर जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बिल के मामले में लाइनमेन स्वयं बिजली बिल उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है। उन्होंने खासतौर पर मोबाइल नंबर- 7679709312 से फर्जी कॉल की शिकायत मिलने पर इस नंबर की विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications