'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ जुमला', महिला पहलवान उत्पीड़न मामले में AAP का BJP पर तंज

महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ के पू्र्व अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लेगे आरोपों के पक्ष में दलीलें पेश कीं।राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल के सामने कहा गया कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस की दलीलों को कोट करते हुए सवाल किया है कि आरोपी बीजेपी सांसद अब तक संसद में कैसे बने हुए हैं। महिला पहलवानों के उत्पीड़न मामले को लेकर 'आप' ने बीजेपी के महिलाओं के विकास के प्रति गंभीरता दिखावे वाले दावे पर चुटकी भी ली।

AAP over Brij Bhushan Sharan

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा, "बृजभूषण शरण सिंह को जब भी मौका मिलता था वे महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ करते थे"...मोदी जी, अब भी क्या कोई शर्म बाकी है? ये व्यक्ति अभी तक सांसद कैसे है? और विडंबना देखिए, ये लोग महिला सम्मान और महिला कल्याण की बातें करते हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तो सिर्फ इनके लिए एक जुमला है।"

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में क्या कहा?
मामले में दिल्ली पुलिस ने सुनवाई के दौरान बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ताजिकिस्तान की कथित घटनाओं का हवाला दिया और दावा किया कि ये घटनाएं उनके कार्यों को दर्शाती है। पुलिस के मुताबिक, ताजिकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण सिंह ने एक महिला पहलवान को जबरन गले लगाया और बाद में इस कृत्य को उचित ठहराते हुए कहा कि उनका व्यवहार ठीक वैसे था जैसे कि एक पिता का बेटी के प्रति होता है।

दरअसल, ताजिकिस्तान में एशियाई चैम्पियनशिप की एक अन्य शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बृजभूषण सिंह ने बिना अनुमति के एक महिला पहलवान की शर्ट उठाई और उसके पेट को अनुचित तरीके से छुआ। पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि बात यह नहीं है कि पीड़ितों ने घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी या नहीं, बल्कि बात यह है कि उनके साथ गलत हुआ। दिल्ली पुलिस ने तर्क दिया कि ये घटनाएं भारत के बाहर हुईं, लेकिन मामले में आरोपों को लेकर फिट बैठती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+