दिल्ली सरकार के पानी के बिलों पर वन टाइम सेटलमेंट फॉर्मूले से फायदा, जानिए

दिल्ली सरकार पानी के बिलों को लेकर वन टाइम सेटलमेंट फॉर्मूला तैयार किया है। जिससे पिछले एकमुश्त समाधान योजना से अधिक लाभ मिलने वाला है।

दिल्ली के लोगों को अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने अच्छी खबर दी है। दिल्ली के करीब सात लाख उपभोक्ताओं के पानी के बकाया बिल माफ (Outstanding Water Bills) होने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने पानी के सालों पुराने बकाया बिलों के लिए वन टाइम सेटेलमेंट योजना की घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह योजना आगामी 1 अगस्त से शुरू होगी।

बता दें कि दिल्ली में 27 लाख 60 हजार उपभोक्ता या पानी के कनेक्शन हैं। इनमें से 11 लाख 70 हजार उपभोक्ताओं पर 5 लाख 737 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के प्रस्ताव को पास कर दिया है। अब यह प्रस्ताव कैबिनेट की मीटिंग में रखा जाएगा. इसके बाद एलजी के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Arvind Kejriwal

दिल्ली जल बोर्ड पिछले कई दिनों से इन बकाया बिलों को लेकर वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी पर काम कर रही थी। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि इन बकाया बिलों को लेकर लोग दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तरों में चक्कर लगाते रहते हैं। अगर एक-एक कर बिलों का निस्तारण करेंगे तो इसमे तकरीबन 100 साल लग जाएंगे। इसलिए दिल्ली जल बोर्ड एक स्कीम लेकर आई है, जो एक अगस्त 2023 से लागू किया जाएगा। इस स्कीम के तहत लोगों के नए पानी बिलों का निस्तारण पानी मीटर की रीडिंग के औसत आधार पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+