अविनाश पांडेय बोले- सीएम सोरेन के साथ मजबूती से खड़ी है कांग्रेस

हेमंत सोरेन की विधायकी पर निर्णय और झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच शनिवार को पूरे दिन महागठबंधन विधायक मुख्यमंत्री के साथ नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर जुटे सत्ताधारी दल के विधायकों ने एक स्वर में कहा कि विधायक पद से

रांची,28 अगस्त: हेमंत सोरेन की विधायकी पर निर्णय और झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच शनिवार को पूरे दिन महागठबंधन विधायक मुख्यमंत्री के साथ नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर जुटे सत्ताधारी दल के विधायकों ने एक स्वर में कहा कि विधायक पद से अयोग्यता के संबंध में राज्यपाल का फैसला जो भी आए उनके सर्वमान्य नेता हेमंत सोरेन ही बने रहेंगे। निजी वजहों से जो विधायक नहीं आए थे वह भी अपने-अपने नेताओं से संपर्क में रहे।

hemant seron

वहीं शनिवार को सीएमओ में हुई बैठक के बाद सभी विधायकों को लेकर हेमंत सोरेन खूंटी के लतरातू स्थित सरकारी गेस्ट हाऊस पहुंचे। वहीं पर दिन का लंच लिया और डैम में बोटिंग भी की। तीन बसों में सवार विधायक देर शाम रांची लौट आए। यहां दुबारा मुख्यमंत्री और झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ बैठक हुई। कुल मिलाकर सत्तापक्ष एक साथ अपनी मौजूदगी से संख्या बल का संदेश लगातार देता नजर आया।

लतरातू से लौटने के दौरान मुख्यमंत्री के छोटे भाई और दुमका बसंत सोरेन ने साफ लफ्जों में कहा कि जनादेश को किसी भी कीमत पर ताक पर नहीं रखने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार मजबूती से अपना कार्यकाल पूरा करेगी। यहां बता दें कि बसंत के भाजपा के संपर्क में होने की अफवाहें तैर रही थीं। वहीं मंत्रिमंडल के कद्दावर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि विरोधियों का षड्यंत्र किसी भी हाल में सफल नहीं होगा। हेमंत ही गठबंधन के नेता हैं और रहेंगे।

अच्छे दिन हों या बुरे, किसी को यूज एंड थ्रो नहीं करना चाहिए; नितिन गडकरी ने किस ओर किया इशारा
झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। हमारे पास बहुमत है। सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हर हाल में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार संख्या बल की होती है। महागठबंधन के पास मजबूत संख्या बल है।

चुनाव आयोग या राज्यपाल के किसी फैसले की जानकारी नहीं मिली है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी विधायक मजबूती से खड़े हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि अबतक राज्यपाल से कोई पत्राचार नहीं आया है। उन्होंने तंज कसते हुये कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को प्रधानमंत्री नियंत्रित करें और राज्यपाल स्थिति को स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत के नेतृत्व में सत्ताधारी दल के हर विधायक मजबूती से एकजुट हैं।

बसंत का दावा, भाजपा के दस विधायक संपर्क में
दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि उन्हें भाजपा नेताओं ने दिल्ली में बुलाया था क्योंकि वह जानना चाहते थे कि उनकी पार्टी के कौन-कौन विधायक संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा के दस विधायक झामुमो में शामिल होने के लिये उनके संपर्क में हैं। इनका नाम वह अभी सार्वजनिक नहीं करेंगे। वक्त आने पर पर्दा हटाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+