'राज्य में हर दिन 20-20 महिलाओं पर अत्याचार', राजस्थान की कानून पर पूर्व सीएम राजे का बड़ा बयान

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान का कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। जयपुर में धर्म रक्षा समिति के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य में हालात ये हैं कि यहां हर दिन महिलाओं को अपमानित करने के कई मामले सामने आते हैं। कदम-कदम पर मातृशक्ति का अपमान किया जा रहा है। प्रदेश की अदालतों में महिलाओं से दुष्कर्म के हजारों प्रकरण लम्बित हैं।

राजधानी जयपुर में धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित मातृशक्ति समागम में रविवार को पूर्व सीएम राजे शामिल हुईं। कार्यक्रम में मंच से उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा था, जब महिलाएं घर के आंगन की तुलसी थी। उनका बाहर की दुनिया के बारे में सोचना आसान नहीं था। पर घर की यह तुलसी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद पूरे जग में खुशबू फैलाने को तैयार हैं और यह संभव किया है यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने। इसके लिए केन्द्र सरकार का कोटिशः आभार।"

Vasundhara Raje in Jaipur Dharma Raksha

वहीं दूसरी ओर राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने गहलोत सरकार के निशाने पर लिया। राजे ने कहा, "राजस्थान में आज हर तरफ महिलाओं के अपमान की खबरें सुनाई दे रही है। एक दिन में 20-20 महिला अत्याचार। कदम-कदम पर मातृशक्ति का अपमान। प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म के हज़ारों प्रकरण लम्बित है। हालात इतने खराब हैं कि इनसे निपटने के लिए अब मातृशक्ति को आगे आना होगा।"

उन्होंने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के लिए लड़ने का आह्वान करते हुए आगे कहा, "सृष्टि पर जब-जब भी अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा हुई मातृशक्ति को आगे आना पड़ा है। जब देवता असहाय हुए तो मां देवी ने ही महिषासुर मर्दिनी के रूप में महिषासुर राक्षस का अंत किया था। महिलाएं अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए चण्डी का रूप धारण कर लेती हैं। क्योंकि संघर्ष के बिना महिलाएं समाज में परिवर्तन नहीं ला सकती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+