एशियन गेम्स: हरियाणा की बेटी प्रीति लाम्बा ने जीता पदक, सीएम खट्टर ने दी बधाई

भारत को एशियन गेम्स 2023 में एथलेटिक्स में पदक मिलने का सिलसिला जारी है। भारत ने खेलों के नौवें दिन यानी सोमवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में दो मेडल जीते। पारुल चौधरी ने सिल्वर और प्रीति लांबा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भारत अब तक कुल 58 मेडल जीत चुका है। भारत के खाते में फिलहाल 13 गोल्ड, 22 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज हासिल किए हैं। पारुल ने नौ मिनट 27.63 सेकेंड के समय के साथ रजत पर कब्जा किया।

वहीं सीएम खट्टर ने भी प्रीति लाम्बा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एशियन गेम्स में भारत लगातार मेडल हासिल करते हुए आगे बढ़ रहा है जिसमें हमारी बेटियों की प्रमुख भूमिका है। आज फरीदाबाद के जवां गांव की बिटिया प्रीति लाम्बा ने 3000m Steeplechase स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर हरियाणा की खेल परम्परा को और सशक्त किया है। मेरी शुभकामनाएँ एवं बधाई !

Khattar

बता दें कि पारुल ने इस साल अगस्त में बुडापेस्ट में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 9 मिनट 15.31 सेकेंड के समय के साथ 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं, प्रीति ने नौ मिनट 43.32 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। प्रीति ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बहरीन की विनफ्रेड मुतिले यावी ने 9 मिनट 18.28 सेकेंड समय के साथ इस स्पर्धा का गोल्ड अपने नाम किया।

गौरतलब है कि भारत के 29 वर्षीय अविनाश साबले ने खेलों के आठवें दिन पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। वह इस स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। उन्होंने 8:19.50 सेकंड में रेस पूरी की। उन्होंने 8:22.79 सेकंड का एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा जो 2018 जकार्ता खेलों में ईरान के हुसैन केहानी ने बनाया था। सुधा सिंह ने 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+