Asian Games 2023: भारतीय पुरुष एयर राइफल टीम को स्वर्ण पदक, सीएम धामी ने दी बधाई
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष एयर राइफल टीम में रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल दिव्यांश सिंह पंवार और एश्वरी प्रताप सिंह तोमर कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। भारत ने चीन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को इस दौरान तोड़ दिया। भारत की पुरुष टीम ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीतकर अपने नाम दर्ज कराया।
एशियन गेम्स 2023 प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली टीम को भारत में जमकर बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय पुरुष एयर राइफल टीम में शामिल रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य तोमर और दिव्यांश पंवार को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "निशाना स्वर्ण पर.. ! एशियन गेम्स में आयोजित 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम प्रतिस्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य तोमर और दिव्यांश पंवार द्वारा स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ! मां भारती को गौरवभूषित करती आपकी इस स्वर्णिम विजय पर समस्त देशवासी गौरवान्वित हैं।"
बता दें कि इस समय सीएम धामी लंदन दौरे पर हैं। उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम की अगुवाई में लंदन के लिये रवाना हो चुका है। वहां 26, 27 व 28 सितंबर तक रोड शो और बैठकें होंगी और निवेशक सम्मेलन का निमंत्रण दिया जाएगा।
लंदन दौरे से पहले सीएम की फ्रांस और स्पेन की दो नामी कंपनियों से पर्यटन सेक्टर में निवेश के लिए मुलाकात होगी। उनके रिस्पांस से राज्य सरकार उत्साहित है। मुख्यमंत्री के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, फ्रांसीसी पोमा ग्रुप रोपवे के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। कंपनी के साथ 26 सितंबर को लंदन में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications