'जब तक हम जीवित हैं, तेलंगाना शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्ष राज्य रहेगा', बोले सीएम केसीआर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और बीआरएस अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि हम राज्य में शांतिपूर्ण और धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों को कायम रखेंगे।

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि तेलंगाना कुछ असामाजिक तत्वों के प्रयासों के बावजूद 'गंगा-जमुनी तहजीब' के अपने यूनिक कैरेक्टर को बरकरार रखेगा। जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण पेश करेगा।

तेलंगाना शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्ष राज्य रहेगा: CM KCR

सीएम केसीआर ने सोमवार को जुक्कल, बांसवाड़ा और नारायणखेड में प्रजा आशीर्वाद सभा की सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना एक शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्ष राज्य है। उन्होंने कहा कि जब तक केसीआर जीवित हैं, तब तक तेलंगाना ऐसा ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि बीआरएस सभी समुदायों हिंदू, मुस्लिम या ईसाई की समावेशी प्रगति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्योंकि राज्य केवल सभी नागरिकों के सशक्तिकरण के साथ ही प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों और धर्मों के लोग तेलंगाना में शांति से रह रहे हैं।

तेलंगाना के गठन में देरी के लिए कांग्रेस पर सीएम केसीआर ने साधा निशाना

इस दौरान सीएम चन्द्रशेखर राव ने तेलंगाना राज्य के गठन में देरी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कांग्रेस ने 2004 में तेलंगाना बनाने के वादे के साथ बीआरएस के साथ गठबंधन किया था। उन्होंने कहा कि अगर तेलंगाना का गठन तब हुआ होता, तो इसने और भी अधिक प्रगति हासिल की होती।

'कांग्रेस वादे करने और फिर उन्हें तोड़ने के लिए जानी जाती है'

चन्द्रशेखर राव ने कहा कि कांग्रेस वादे करने और फिर उन्हें तोड़ने के लिए जानी जाती है। क्योंकि उसके पास अपने वादों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए कोई विशेष योजना नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन मुद्दे की समझ न होने के कारण वह इसे लागू नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें- Telangana election: राहुल गांधी ने तेलंगाना में उठाया 'परिवारवाद' का मुद्दा, KCR को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+