पंजाब: 3000 से अधिक मास्टर कैडर की नौकरियों के बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र, भगवंत मान का बड़ा ऐलान
सी.एम. मान ने कहा कि मार्कफेड के बहुत सारे प्रोडक्ट हैं जो पूरी दुनिया में जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पठानकोट की लीची सबसे मीठी है और अगर प्रोसेसिंग की जाए तो यह लीची पूरी दुनिया में जा सकती है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज यानि शुक्रवार को मार्कफेड में भर्ती हुए नौजवानों को म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र बांटे गए। सी.एम. मान द्वारा नए भर्ती हुए नौजवानों को बधाई दी गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर अहम ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब के नौजवानों को जनवरी के पहले हफ्ते में नए साल का तोहफा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3000 से अधिक मास्टर कैडर की नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि आम तौर पर जो रिवायती सियासतदान है, उन्हें सरकार द्वारा दीवाली के समय सरकार द्वारा आईपैड, आईफोन या अन्य महंगे उपहार दिए जाते हैं। इस बार सरकार ने नया काम किया है। इसके तहत मार्कफेड के सामान की पूरी टोकरी पैक कर सियासतदानों के घर भेजी गई। इसमें सरसों का तेल, सोयाबीन का तेल, कॉर्नफ्लेक्स, सरसों के साग का पैक, लीची, अचार, शहद आदि शामिल थे।
सी.एम. मान ने कहा कि मार्कफेड के बहुत सारे प्रोडक्ट हैं जो पूरी दुनिया में जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पठानकोट की लीची सबसे मीठी है और अगर प्रोसेसिंग की जाए तो यह लीची पूरी दुनिया में जा सकती है। पंजाब का गुड़, आलू, टमाटर, अमरूद पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को प्रोमोट कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत में मैनूफैकचर होने वाले 80 फीसदी ट्रैक्टर पंजाब में बनते हैं। सरकार बनने के बाद अब तक 30 हजार रुपए का निवेश पंजाब में आ चुका है। सी.एम. ने कहा कि अब तक 21,404 नौकरियां सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं और नौजवानों को अगर यहां ही काम मिल जाए तो उन्हें विदेश जाने की कोई जरुरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे भगवंत मान, पंजाबियों के लिए बनेगा हेल्प डेस्क












Click it and Unblock the Notifications