आंध्र प्रदेश के गांवों में टैक्स कलेक्शन के लिए सरकार ने लॉन्च किया एक ऐप, कर्मचारियों को दी जा रही ट्रेनिंग
हैदराबाद, 13 नवंबर। ग्राम पंचायतों के राजस्व सृजन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, राज्य सरकार ने कथित तौर पर एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए सरकार गांवों में हाउस और इनकम टैक्स इकट्ठा करेगी। इसके क्रियान्वयन के तहत पंचायत राज विभाग पंचायत सचिवों और कर्मचारियों को नई व्यवस्था की ट्रेनिंग दे रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रकाशम जिला पंचायत अधिकारी ने जीवी नारायण रेड्डी ने बताया कि "विभाग जल्द ही एक मोबाइल ऐप-आधारित कर संग्रह प्रणाली शुरू कर रहा है। ऐसे में सभी पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. प्रणाली कर संग्रह में अधिक पारदर्शिता लाएगी। "
आपको बता दें कि प्रकाशम जिले में, सरकार का लक्ष्य 1,048 ग्राम पंचायतों में 6.75 लाख कर निर्धारण से प्रतिवर्ष 83.69 करोड़ रुपये एकत्र करना है। संपत्तियों के भौतिक सत्यापन के संबंध में लगभग 80 प्रतिशत कार्य, जिसमें मालिक का नाम, संपत्ति का प्रकार और नाम और पिछले मूल्यांकन विवरण जैसे विवरण शामिल हैं, पूरे हो चुके हैं।
अधिकारियों ने कहा कि कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिनमें पंचायत कर्मचारियों ने कर संग्रह राशि का दुरुपयोग किया, जो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में नहीं आया। पिछले मंगलवार को कोंडेपी और कंदुकुर खंडों में कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications