आंध्र प्रदेश सीएम और तेलंगाना मंत्री केटीआर ने छात्रा Jhanvi की मौत पर विदेश मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की
जनवरी 2023 में अमेरिका में एक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से आंध्र प्रदेश की मूल निवासी जानह्वी कुडंला की मौत हो गई थी। तेज रफ्तार आ रही पुलिस की कार की चपेट में आने के बाद जान्ह्वी का शरीर कई फिट दूर जाकर गिरा था जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है जिसमें लड़की की मौत के बाद एक पुलिस अधिकारी हंसते हुए उस लड़की की जान की कीमत लगा रहा था। जान्ह्वी की मौत के बाद वॉशिंगटन की नार्थईस्टर्न यूनिविर्सिटी जान्ह्वी कंडुला को मरणोपरांत डिग्री देगी। यूएस के कई सांसदों ने इस घटना की आलोचना की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं अब आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन और तेलंगाना सीएम केटीआर ने जान्ह्वी के लिए न्याय की मांग करते हुए विदेश मंत्रालय से कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
बता दें आंध्र प्रदेश में जान्ह्वी के परिवार से तेलुगु एसोसिएशन से भी संपर्क किया था। वहीं मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विदेश मंत्री एस. से इस केस में कार्यवाही की मांग की है।
वहीं तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने कहा, जान्हृवी की मौत पर यूएस की पुलिस अधिकारी की निंदनीय टिप्पणियों ने उन्हें बहुत परेशान और दुखी किया। उन्होंने मैं यूएस में भारतीय दूतावास से अनुरोध करता हूं कि वह इस मामले को अमेरिकी अधिकारियों के साथ उठाएं और जाहनवी के परिवार को न्याय दिलाएं। इसके साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर जी से इस मामले को अपने समकक्ष के साथ उठाने का अनुरोध करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications