राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर अनिल विज का कटाक्ष, कहा-तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है
अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर फिर से हमला बोला है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कमेंट करते हुए अनिल विज ने कहा कि भारत को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। 1984 के दंगों में भी कांग्रेस ने सिखों का कत्लेआम कराया। विज ने एक बार फिर हरियाणा में आरडीएक्स मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी और साथ ही हरियाणा पुलिस की तारीफ भी की और इसमें पाकिस्तान की भूमिका होने की बात कही। विज ने गुलाम नबी आज़ाद के कांग्रेस छोड़ने और महबूबा मुफ़्ती के ब्यान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

विज ने कहा कि 1947 में कांग्रेस ने देश का विभाजन करवाया। कहा कि अब जब, उन्होंने कहा कि हम भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे तो लगने लगा था कि ये अपनी गलती का प्राश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तीन चार दिन की यात्रा में ही अपनी मंशा जाहिर कर दी और जलते हुए कपड़ों पर ट्वीट किया। उन्होंने गुलाम नबी आज़ाद के अपनी पार्टी बनाने वाले ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो समझदार लोग थे, उनको समझ आती जा रही है कि कांग्रेस से देश का कोई भला नहीं हो सकता, इसलिए एक एक करके कांग्रेस पार्टी से बाहर आ रहे हैं। साथ ही महबूबा मुफ़्ती के ब्यान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब लड़ाई से कोई फायदा होने वाला नहीं है। कश्मीर के लोगों को अब समझ आ चुकी है कि धारा 370 से जो सरकार की योजनाए हम तक नहीं पहुँचती थी, अब पहुंच रही है।












Click it and Unblock the Notifications