मंदिर कभी छोटा नहीं होता, मूर्ति के आगे नतमस्तक होने से टूटता है अहं: अनिल विज
अंबाला, 12 जुलाई। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 'मंदिर कभी छोटा नहीं होता, मंदिर भगवान का घर होता है और भगवान के घर में आपार जगह है। विज गत देर रात्रि डिफेंस कालोनी में शिव मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित खाटू श्याम संध्या में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम सब धर्म की पालना करने वाले लोग हे, हमें मंदिर, गुरुद्वारे सही रास्ते पर चलने की प्ररेणा देती है। हमें सदमार्ग पर चलने का संदेश देते हैं और बुझे हुए दीए को भी जलाने का कार्य मंदिर-गुरुद्वारे करते हैं। मुरझाया हुआ, घबराया हुआ व्यक्ति भी जब मंदिर-गुरुद्वारों में जाकर नतमस्तक होता है, तो उसका विश्वास बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि पत्थर की मूर्ति के आगे नतमस्तक होने से क्या होता है, इससे व्यक्ति का अहं टूटता है और यह जो अहं है यहीं व्यक्ति के रास्तों की रुकावट है। इसीलिए मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करके हम उसके चरणों में नतमस्तक होते हैं। मंत्री विज ने श्रद्धालुओं से कहा कि मंदिर निर्माण कार्य में सभी ने पुण्य का कार्य किया है। जिन्होंने भी जरा-जरा सा इसमें सहयोग लगाया उन्होंने अपने कई जन्म पवित्र कर लिए। इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज ने आगमन पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मंत्री अनिल विज ने मंदिर परिसर में माथा टेका जिसके उपरांत ज्योति प्रचंड की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं को सम्मानित किया। मंदिर कमेटी द्वारा भी गृह मंत्री अनिल विज को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले डिफेंस कालोनी क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी व नाली तक नहीं थी, मगर उन्होंने इस क्षेत्र में कई सुविधा को उपलब्ध करवाया। यहां के लिए सीवरेज भी डलवाया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही डिफेंस कालोनी में नहरी पानी भी उपलब्ध होगा। जनसूई हेड से पाइप डालकर छावनी लाया जाएगा जिसके बाद घसीटपुर में इसे फिल्टर कर उसे कलरहेड़ी तक पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications