हरियाणा: अनिल विज ने अंबाला में सुनी लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को लगाई फटकार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार हमेशा चर्चाओं में रहता है। उसका कारण जनता दरबार में भारी संख्या में भीड़ का जुटना व विज का ऑन द स्पॉट एक्शन रहता है। जिसके चलते विज से मिलने के लिए लोग आतुर दिखाई देते हैं।

आज भी जनता दरबार में काफी भीड़ देखने को मिली और विज भी सख्त दिखाई दिए। विज ने जनता दरबार के दौरान गोहाना व कुरुक्षेत्र एसपी को महिलाओं के मामले में कार्रवाई न होने पर फटकार भी लगाई।

anil-vij

बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज पिछले जनता दरबार के दौरान अपनी पुलिस को सख्त आदेश दिए थे कि किसी भी मामले में पुलिस की संलिप्तता मिली तो कार्रवाई की जाएगी। आज उसका असर भी देखने को मिला। विज ने कहा महिलाओं के खिलाफ अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के आदेश पुलिस कप्तानों को दिए गए हैं।

अंग्रेजो के समय के 3 कानून रद्द करने का मसौदा केंद्र सरकार ने तैयार कर लिया है। जिस पर विज में खुशी जताई और फैंसले की तारीफ करते हुए कहा अंग्रेजों के कानून बदले जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने यह फैंसला लिया है, जो बहुत बढ़िया है। अंग्रेजों के कई ऐसे कानून हास्यास्पद थे। उन्हें बदला जाना जरूरी था। रणदीप सुरजेवाला द्वारा किसानों के खेतों में बाढ़ के दौरान रेत आने के मामले में सरकार द्वारा कोई एक्शन न होने पर सवाल उठाए हैं।

जिस पर विज ने कहा हमने पोर्टल खोल दिये हैं। सरकार आंकलन कर रही है। हमने विधानसभा में देखा है। उनकी सरकार ने 2 - 2 रुपए के चेक दिए थे। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड किये जाने का विरोध उन्होंने ट्विटर पर अपना स्टेटस सस्पेंड सांसद कर दिया है। जिस पर विज ने कहा राज्यसभा, लोकसभा की कार्रवाई पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने समझा होगा, तभी उन्हें सस्पेंड किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+