अनिल विज ने किया मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन, जानिए कितने वाहन खड़े होने की है व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज यानी 07 नवंबर को अंबाला वासियों को दिपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। अनिल विज ने 19.38 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। यह पार्किंग रेलवे रोड पर स्थित गुडगुडिया नाले के ऊपर बनी है।

हरियाणा सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में रेलवे रोड पर 19.38 करोड़ की लागत से गुडगुडिया नाले के ऊपर मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन कर लोगों को दिपावली से पहले बड़ी सौगात प्रदान की। मल्टी लेवल पार्किंग में 350 कारों तथा 300 दो पहिया वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था होगी।

Anil Vij

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अंबाला छावनी को विकास के पंख लग रहे हैं और नित दिन कोई न कोई प्रोजेक्ट की यहां पर शुरूआत की जा रही है। आज अंबाला छावनी का नाम सारे देश में तेजी से विकसित हो रहे शहर के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग की बहुत ही आवश्यकता थी, मगर किसी भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। आज यहां पर तीन मंजिला कार पार्किंग बनाई गई है जिसमें 350 कारों तथा 300 दो पहिया वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि यहां पर लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर किए जा रहे हैं और लिफ्ट लगने से कार पार्किंग करने वाले को नीचे से ही पता चल जाएगा कि कौन से फ्लोर पर गाड़ी खड़ी करने की जगह उपलब्ध है।

कहा कि मल्टी लेवल कार पार्किंग की बेहद जरूरत थी, मगर पार्किंग के लिए कहीं जगह नहीं थी, मगर उन्होंने नाले के ऊपर ही बहुमंजिला कार पार्किंग बनवाई ताकि बाजार में आने वाले लोगों को सुगमता हो और वह आसानी से अपने वाहन खड़े कर बाजार से खरीदारी कर सकें। वहीं, उद्घाटन समारोह के दौरान रेलवे रोड रंधावा मार्केट, राय मार्केट, ऑटो एसोसिएशन, गांधी मार्केट एसोसिएशन, सदर बाजार, चौड़ा बाजार, हनुमान मार्केट, बजाजा बाजार सहित विभिन्न बाजार एसोसिएशनों ने मल्टी लेवल कार पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम अपने शहर में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अंबाला छावनी का विकास करने में आपका सहयोग, प्यार, भरपूर मिलता है। वहीं उनकी शक्ति का केन्द्र है, उससे ही उन्हें उर्जा मिलती है और वह इन कार्यों को कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी और भी काम होने है जिसकी सफलता मिलने पर जल्द ही लोगों को खुशखबरी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+