हरियाणा: फर्जी है होम गार्डस की भर्ती का विज्ञापन, सरकार ने लोगों को किया सावधान

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के होम गार्डस विभाग द्वारा स्वयं सेवकों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है, इसलिए शरारती तत्वों से सावधान रहें और किसी भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवकों का पंजीकरण नि:शुल्क होता है और जिलों में यह पंजीकरण नहीं किया जाता है। इसलिए शरारती तत्वों से सावधान रहें क्योंकि असामाजिक तत्व पैसे ऐंठने की नीयत से आपको भर्ती, पंजीकरण का झांसा दे सकते हैं।

 Anil Vij alerts: Home guards recruitment advertisement on social media is fake, beware of mischievous elements

उन्होंने कहा कि यह भी देखने में आया है कि व्हाट्सएप के माध्यम से और गूगल पर भी भर्ती के विज्ञापन इन शरारती तत्वों द्वारा प्रदर्शित किए हैं। इसलिए आप सचेत रहें क्योंकि यह सब फर्जी है और भोले-भाले मासूम युवकों को फंसाने का एक जरिया है। सही जानकारी होम गार्डस की अधिकृत वेबसाइट से ही प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि कमांडेंट जनरल होम गार्डस डीजीपी देसराज सिंह द्वारा पहले भी विभिन्न माध्यमों से सभी को सूचित किया जा चुका है कि भर्ती पर पूर्णत: रोक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+