ओडिशा में जल्द खुलेंगे आंगनवाड़ी केंद्र, सरकार ने कहा- भवनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपें अधिकारी
ओडिशा में आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है।
भुवनेश्वर, 12 फरवरी। ओडिशा में आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य उपकरणों की स्थिति का सत्यापन सुनिश्चित करने और 16 फरवरी तक तैयारियों की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: गुजरात आएंगे अमित शाह: कांग्रेस ने कहा- उनके कार्यक्रम से कोरोना फैलेगा, कलक्टर परमिशन न दें
पत्र में आगे कहा लिखा- इसलिए आपसे अनुरोध है कि इन केंद्रों को जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाए। अधिकारी 16.2.2022 तक राज्य भर में आंगनवाड़ी केंद्रों को खोलने के लिए अपनी तैयारियों की रिपोर्ट सकारात्मक रूप से प्रस्तुत करें।












Click it and Unblock the Notifications