'13,364 रुपए करोड़ पंचायत निधि नहीं की वापस तो करेंगे विरोध', YSRCP सरकार को BJP की चेतावनी

आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसी नेतृत्व वाली सरकार पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समंची श्रीनिवास ने पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास के तहत आवंटित फंड के वितरण में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। समंची ने 13,364 करोड़ रुपये के पंचायत फंड का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए वाईएसआरसीपी सरकार पर निशाना साधा है।

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए आवंटित 13,364 करोड़ रुपये के फंड के खर्च में बीजेपी ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं। इस हफ्ते बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रवक्ता श्रीनिवास ने कहा कि आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डी पुरेंदेश्वरी ने 26 सितंबर को केंद्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों के विकास के लिए दिए गए धन के दुरुपयोग की बात कही गई है।

Samanchi Srinivas over misuses panchayat fund

बीजेपी ने कहा कि अगर केंद्र की ओर से राज्य में पंचायतों के विकास का फंड वापस नहीं करती तो विरोध तेज होगा। बीजेपी प्रवक्ता समंची श्रीनिवास ने याद दिलाया कि पिछले महीने बीजेपी ने इसको लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भी पंचायतों को फंड वापस नहीं किया गया है। हालांकि केंद्र सरकार ने पंचायती राज उप सचिव विजयकुमार को पंचायत निधि के दुरुपयोग की जांच के लिए आंध्र प्रदेश भेजा है।

मीडिया को दिए एक बयान में बीजेपी प्रवक्ता श्रीनिवास समंची ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पूरे हुए कार्यों का ठेकेदारों को अब तक भुगतान नहीं किया गया। सरकार अगर जल्द भुगतान नहीं कराती को भाजपा पंचायतों को फंड को दुरुपयोग को लेकर प्रदेश स्तर पर विरोध करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+