आंध्र प्रदेश: YSRCP ने क्रॉस वोटिंग के आरोप में चार विधायकों को किया सस्पेंड
सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि हमने क्रॉस वोटिंग को लेकर आंतरिक जांच कराई है और जांच के बाद ही चारों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी ने विधायक कोटे में हुए एमएलसी चुनाव के मतदान में व्हिप के उल्लंघन के आरोप में चार विधायकों को पार्टी से निलंबित करने की घोषणा की है। इस संबंध में पार्टी महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने शुक्रवार शाम को प्रदेश की विधानसभा के बाहर मीडिया के सामने इस मामले की आधिकारिक घोषणा की।
सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि एमएलसी चुनाव में व्हिप के उल्लंघन और क्रॉस वोटिंग के लिए वाईएसआरसीपी के चार विधायकों को निलंबित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्दावल्ली श्रीदेवी, मेकापति चंद्रशेखर रेड्डी, अनम रामनारायण रेड्डी और कोटम श्रीधर रेड्डी को निलंबित किया जा रहा है। सज्जला ने कहा कि पार्टी ने पाया कि ये चारों क्रॉस वोटिंग में शामिल थे।
सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा, 'हमने क्रॉस वोटिंग को लेकर आंतरिक जांच कराई है और जांच के बाद ही चारों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में पता चला कि क्रॉस वोटिंग के लिए बड़ी रकम का आदान-प्रदान हुआ है। हमें पता चला है कि चंद्रबाबू नायडू ने प्रत्येक विधायक को 15 करोड़ से 20 करोड़ रुपये देने की पेशकश की।'












Click it and Unblock the Notifications