YSR कांग्रेस की अपील, MLC चुनाव में कापू समुदाय का समर्थन कर CM जगन को उपहार दे जनता
वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में कापू समुदाय से समर्थन मांगा है। जानिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) अध्यक्ष और वाईएसआर कांग्रेस के समन्वयक वाईवी सुब्बा रेड्डी ने क्या कहा?

YSR कांग्रेस पार्टी एमएलसी चुनाव में कापू समुदाय से समर्थन की अपील कर रही है। टीटीडी अध्यक्ष और वाईएसआर कांग्रेस के क्षेत्रीय समन्वयक वाईवी सुब्बा रेड्डी ने वोटर्स से समर्थन का आह्वान किया। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार सीतामराजू सुधाकर के लिए समर्थन की अपील करते हुए कापू समुदाय की बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी कापू के कल्याण के लिए प्रयास कर रहे हैं। सत्ता में आते ही जगन ने तुणी आगजनी में दर्ज मुकदमे वापस ले लिए।
जनता सीएम जगन को उपहार दे
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी बनाने की जगन की योजना में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुधाकर को चुनकर क्षेत्र की जनता को राजधानी के संबंध में सरकार योजना का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा जीत को सीएम जगन को उपहार के तौर पर देने की अपील के साथ आश्वस्त किया कि बहुत जल्द पार्टी के पद और मनोनीत पद भरे जाएंगे।
26% आबादी कापू समुदाय
आईटी मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने कहा कि 26% आबादी कापू है। सभी चुनावों में कापू मतदाता निर्णायक हैं। बंटवारे के बाद कापू और मजबूत हुए हैं। जगन ने 31 सीटें कापू को दीं जिसमें से 27 चुने गए। उन्होंने कहा कि पांच कापू लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया और वे सभी निर्वाचित हुए।
Recommended Video
YSR उम्मीदवार का पुरजोर समर्थन
पूर्व मंत्री एम श्रीनिवास राव ने कहा कि सीएम जगन ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आलोचकों को कड़ा जवाब दिया क्योंकि इसमें लाखों करोड़ रुपये के निवेश संबंधी MoU हुए हैं। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव आम चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। कापू को वाईएसआर उम्मीदवार का पुरजोर समर्थन करना चाहिए और उनकी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications