आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा: सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री से पूछे तीन सवाल

हाल ही में आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ है। जिसमें 13 लोगों की जानें चली गईं, साथ ही कई लोग घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने रेल हादसे पर तीन सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा तंत्र के बावजूद ऐसी दुर्घटना क्यों हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से यह सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय ऑडिट समिति गठित करने को कहा है। जिससे ऐसी विनाशकारी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा: CM जगन ने PM मोदी से पूछे 3 सवाल

अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद सीएम जगन मोहन रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार से तीन सवाल पूछे। उन्होंने लिखा कि यह रेल हादसा बेहद दुखद है। केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करें कि ऐसी दुर्घटना दोबारा ना हो। उन्होंने कहा कि एक चलती हुई ट्रेन दूसरी खड़ी ट्रेन से टकरा गई। दोनों एक ही दिशा में चल रही थीं। यह भीषण हादसा कुछ सवालों को खड़े करता है।

  • 1. ब्रेकिंग सिस्टम और अलर्ट सिस्टम ने काम क्यों नहीं किया?
  • 2. सिग्नलिंग फेल क्यों हुई?
  • 3. संचार व्यवस्था कैसे विफल हो गई?

सीएम जगन मोहन ने कहा कि मैं पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध करता हूं कि वे न केवल इस लाइन पर, बल्कि पूरे देश में सभी लाइनों पर इन सभी पहलुओं की गहन जांच करने के लिए एक उच्च स्तरीय ऑडिट समिति का गठन करें।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सर्वोत्तम देखभाल की जाएगी

सीएम ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करना जारी रखेगी कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सर्वोत्तम संभव देखभाल की जाए।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: आरोग्य शिविरों में 46.3 लाख लोगों ने उठाया सेवाओं का लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+