आंध्र प्रदेश: TDP के रोड शो में लगे जूनियर NTR के समर्थन में नारे, चंद्रबाबू नायडू नाराज

फिल्म अभिनेता जूनियर एनटीआर, पूर्व टीडीपी नेता हरिकृष्णा की तस्वीरों को अपने हाथों में लिए हुए पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने विजयवाड़ा और मछलीपट्टनम के बीच चंद्रबाबू नायडू के काफिले को रोकने का प्रयास किया।

andhra pradesh

टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के सामने बुधवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब मछलीपट्टनम में उनके दौरे के दौरान जूनियर एनटीआर के समर्थन में नारे और फ्लैक्स लगाए गए।

फिल्म अभिनेता जूनियर एनटीआर और पूर्व टीडीपी नेता हरिकृष्णा की तस्वीरों को अपने हाथों में लिए हुए पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने विजयवाड़ा और मछलीपट्टनम के बीच चंद्रबाबू नायडू के काफिले को रोकने का प्रयास किया।

टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी कार्यकर्ताओं की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया। वहीं नायडू के लोगों ने उन पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया और धक्का दिया जो अपने हाथों में टीडीपी संस्थापक की तस्वीर लिए नारे लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि टीडीपी प्रमुख नाय़डू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जूनियर एनटीआर की तस्वीरों को फिर से रैली में प्रदर्शित नहीं करने का आदेश दिया है।

इस बीच, मछलीपट्टनम के 3-स्टैच्यू केंद्र में पूर्व मंत्री कोल्लू रवींद्र के नेतृत्व में एक रैली के दौरान टीडीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। रवींद्र के सहयोगियों ने पार्टी की रैली में जूनियर एनटीआर के गानों पर डांस कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

इसके अलावा कृष्णा जिले में चंद्रबाबू नायडू का रोड शो फ्लॉप शो साबित हुआ क्योंकि पार्टी रैली के लिए लोगों को इकट्ठा करने में विफल रही। पेनामलूर निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेदेपा नेता का स्वागत किया। वहां से नायडू का काफिला कृष्णा जिले की ओर बढ़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+