Andhra Pradesh: सीएम रेड्डी ने कहा- हमें इनोवेटिव एजुकेशन पर ध्यान देने की जरूरत है
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों को इनोवेटिव एजुकेशन पर ध्यान केंद्रित करने और प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए वैकल्पिक शिक्षण विधियों का पता लगाने का निर्देश दिया है।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम जगन मोहन रेड्डी शामिल हुए थे। सीएम रेड्डी ने यहां वाईएसआर संपूर्ण पोषण और वाईएसआर संपूर्ण पोषण प्लस के लाभार्थियों के लिए टेक-होम राशन वितरण का शुभारंभ किया था।

सीएम रेड्डी ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को सूखा राशन भी दिया था। सीएम रेड्डी ने कहा है कि आपको इनोवेटिव एजुकेशन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी भाषा शिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा है।
सीएम रेड्डी ने कक्षा दो के बच्चों के भाषा कौशल में सुधार पर जोर दिया है। उनका कहना है कि सरकार कक्षा तीन से बच्चों को TOEFL पर ट्रेनिंग दे रही है।
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सीएम जगन रेड्डी ने कहा कि पिछली टीडीपी सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर सालाना केवल 450-500 करोड़ रुपये खर्च किए, वहीं हमारी सरकार ने 2,300 करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च किया है।












Click it and Unblock the Notifications