आंध्र प्रदेश: जगन्ना आवास योजना के लिए नई भूमि चिन्हित
आंध्र प्रदेश के सरकारी अधिकारियों के अनुसार, प्रकाशम जिले में ओंगोल नगर निगम (ओएमसी) में जगन्ना आवास योजना के लिए कम से कम 25,000 लोग पात्र हैं।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के सरकारी अधिकारियों के अनुसार, प्रकाशम जिले में ओंगोल नगर निगम (ओएमसी) में जगन्ना आवास योजना के लिए कम से कम 25,000 लोग पात्र हैं। इस आवास योजना के लिए अधिकारियों ने याराजारला पहाड़ी पर लगभग 600 एकड़ सरकारी भूमि की पहचान की है। अधिकारियों ने पिछले साल लाभार्थियों को घर के लिए जगह आवंटित करने के लिए करोड़ों के विकास कार्यों जैसी व्यवस्था भी की थी।
हालांकि, कई स्थानीय निवासियों ने शहरी आवास योजना का लाभ उठाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था और दावा किया था कि ये जमीन पहले खनन के लिए पट्टे पर दी गई थी। इन जमीनों को कथित तौर पर सरकार द्वारा डी-नोटिफाइड नहीं किया गया था। इस संबंध में हाईकोर्ट ने शहरी आवास योजना के लिए याराजारला पहाड़ी क्षेत्र की जमीन के अधिग्रहण पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।
चूंकि मामला अभी न्यायालय में है। जिसके चलते जिला प्राधिकारी शहरी आवास योजना को क्रियान्वित करने के लिए अन्य उपयुक्त सरकारी या निजी भूमि की तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में जिला प्राधिकारी 25000 घरों को उपलब्ध कराने के लिए ओंगोल और उसके आसपास की खाली भूमि की पहचान कर रहे हैं।
हाल ही में जिला कलेक्टर एएस दिनेश कुमार ने संयुक्त कलेक्टर अभिषेक किशोर, आरडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ कोठापट्टनम और ओंगोल मंडल सीमा में स्थित अल्लुरू, मल्लेश्वर पुरम, एन अग्रहारम, करवाड़ी, चेरुवुकोमू पालेम, वेंगमुक्का पालेम और सर्वे रेड्डीपलेम गांवों का दौरा किया था। जिला कलक्टर ने गांवों में उपलब्ध शासकीय भूमि का निरीक्षण कर सर्वे नंबर सहित भूमि की जानकारी ली थी।












Click it and Unblock the Notifications