आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश ने कहा, 'यात्रा रोकने के बजाय जनता की समस्याएं समझें मुख्यमंत्री'
नारा लोकेश ने कहा, 'पुलिस की ड्यूटी उनकी पदयात्रा में बाधा डालना नहीं है, बल्कि अपराधों की जांच करना और कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखना है।

टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश का मानना है कि आंध्र प्रदेश पुलिस का व्यवहार कुछ अजीब है और दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। बुधवार को अपनी युवा गालम पदयात्रा के तहत तिरुपति जिले के श्रीकालहस्ती विधानसभा क्षेत्र में सदाशिवपुरम और मोदुगुलपाडु के ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए, नारा लोकेश ने कहा कि पुलिस उनसे माइक छीन रही है, जबकि वो इसका इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं।
नारा लोकेश ने कहा, 'पुलिस की ड्यूटी उनकी पदयात्रा में बाधा डालना नहीं है, बल्कि अपराधों की जांच करना और कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखना है। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को मेरी यात्रा रोकने के बजाय आम आदमी की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।'
नारा लोकेश ने आगे कहा, 'मैं मुख्यमंत्री की 'ज्यादतियों' से भी नहीं डरता।' बाद में नारा लोकेश ने मदीबाला और राजुला कंद्रिगा के किसानों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को 'हॉलीडे सीएम' करार देते हुए कहा कि वाईएसआरसी सरकार के दौरान फसल अवकाश, बिजली अवकाश और पानी अवकाश ही झेलने पड़ रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications