विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का मंत्री सोनोवाल ने किया उद्घाटन
विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल (वीआईसीटी) का उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को विशाखापत्तनम में किया। बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि विशाखा विशाखापत्तनम क्रूज पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार है।

वीआईसीटी के लिए केंद्र से 38.50 करोड़ रुपये का अनुदान मिला थो इसे विकसित करने में 96.05 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया गया है। मंत्री सोनोवाल ने विजाग पोर्ट की क्षमता के विस्तार के लिए 216.53 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया। इन योजनाओं में कवर्ड स्टोरेज शेड 2, ट्रक पार्किंग टर्मिनल, और OR 1 और OR II के लिए क्षमता में वृद्धि शामिल है।
उद्घाटन के बाद मंत्री सोनोवाल ने कहा वीआईसीटी अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन को बढ़ाकर विशाखापत्तनम और राज्य दोनों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने मजबूत संचार प्रवेश द्वारों के साथ, संशोधित समुद्री जलमार्गों से बंदरगाह शहर को क्रूज पर्यटन और समुद्री व्यापार के लिए एक प्रमुख केंद्र बनने में मदद मिलने की संभावना है।
इसके साथ उन्होंने कहा केंद्र सरकार क्रूज पर्यटन और समुद्री व्यापार विकास को समर्थन और सक्षम करने के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि क्रूज जहाजों की संख्या 2023 में 208 से बढ़कर 2030 में 500 और 2047 तक 1,100 हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications