आंध्र प्रदेश: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद जवान योगेश्वर राव का अंतिम संस्कार

आंध्र प्रदेश: राजकीय सम्मान के साथ शहीद योगेश्वर राव का अंतिम संस्कार

अमरावती, 18 जून: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शीद जवान पी. योगेश्वर राव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया है। शहीद जवान का अंतिम संस्कार पथपटनम मंडल के तमारा गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां के वो रहने वाले थे। अंतिम संस्कार में सैकड़ों युवा ट्राई कलर के साथ शामिल हुए। योगेश्वर राव को अंतिम सम्मान देने के लिए नवाथला जंक्शन से तमारा गांव तक युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली।

asxcfvb

पथपटनम मंडल के तमारा गांव के पडाला योगेश्वर राव 2017 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे। वह झारखंड में कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) -313 बैच में काम कर रहे थे, जो माओवादियों से लड़ने के लिए गुरिल्ला / जंगल युद्ध अभियानों के लिए एक विशेष बल है। इसी का हिस्सा राव थे।

24 मई को एचएफएसएल के एक ग्रेनेड के मिसफायर होने से वह घायल हो गए थे। बुधवार को रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शव को उनके गांव भेज दिया। यहां गमजदा माहौल में उनकां अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि योगेश्वर राव के दो भाई भी भारतीय सशस्त्र बलों के साथ काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+