एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित करने में आंध्र प्रदेश को बड़ी सफलता

आंध्र प्रदेश ने पिछले एक दशक में एचआईवी संक्रमणों को नियंत्रित करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

hiv

अमरावती,22 दिसंबरः आंध्र प्रदेश ने पिछले एक दशक में एचआईवी संक्रमणों को नियंत्रित करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। आंकड़ें देखें तो साल 2010 के बाद से अपने वार्षिक नए एचआईवी संक्रमण को आंध्र प्रदेश लगभग 68 फीसदी तक कम कर सकता है, जबकि साल 2025 तक यह लक्ष्य 80 फीसदी है। इसी तरह, कुल एचआईवी रोगियों में से लगभग 93 फीसदी एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी पर हैं और 2025 के लिए यह लक्ष्य 95 फीसदी है।

कुल एचआईवी पॉजिटिव माताओं में से 89 फीसदी एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी पर हैं, जबकि लक्ष्य इसे 95 फीसदी से आगे ले जाना है। आंध्र प्रदेश में नौ वन-स्टॉप केंद्र ट्रांसजेंडरों और महिला यौनकर्मियों को व्यापक एचआईवी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन केंद्रों में लगभग 2,000 ट्रांसजेंडरों ने अपना नाम दर्ज कराया है। अनुमान के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में करीब 3.2 लाख लोग एचआईवी से पीड़ित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+