आंध्र प्रदेश: NDA का हिस्सा बनी जन सेना पार्टी, दिल्ली की बैठक में शामिल होंगे पवन कल्याण
मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सहयोगी दलों की एक अहम बैठक बुलाई है और इसमें साउथ के सुपरस्टार और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष पवन कल्याण भी हिस्सा लेंगे।
भाजपा ने अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की पार्टी को एनडीए का हिस्सा बनाया है और उन्हें बैठक के लिए निमंत्रण भेजा है। निमंत्रण मिलने के बाद पवन कल्याण ने बैठक में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए पवन कल्याण सोमवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पवन कल्याण के साथ ही पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर भी एनडीए बैठक में शामिल होंगे।
आपको बता दें कि केंद्र में सरकार चला रही भाजपा ने इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। एनडीए सहयोगियों की इस बैठक को अगले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा द्वारा अपने शक्ति प्रदर्शन के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications