आंध्र प्रदेश: जगन सरकार ने सामाजिक अधिकार बस यात्रा से एससी, एसटी, बीसी के सशक्तिकरण पर दिया जोर
आंध्र प्रदेश की जगन मोहन सरकार की 'सामाजिक अधिकार' बस यात्रा जारी है। यात्रा के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के जिलों के लिए वाईएसआरसी के क्षेत्रीय समन्वयक वी विजयसाई रेड्डी ने तिरुपति में जन संपर्क कार्यक्रम में भाग लिया।
तटीय क्षेत्र के नरसापुर और उत्तरी आंध्र के विजयनगरम में एक साथ चलाए गए अभियान में कई मंत्रियों, विधायकों और पार्टी कैडर ने जन संपर्क कार्यक्रम में भाग लिया।

वाईएसआरसी नेताओं ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़े वर्गों (बीसी) और अल्पसंख्यक को सशक्त बनाने के लिए जगन मोहन रेड्डी सरकार की पहल और योजनाओं पर चर्चा की। वाईएसआरसी नेता विजयसाई रेड्डी ने कहा कि यह सिर्फ साधिकार (सशक्तीकरण) यात्रा नहीं है, बल्कि साधिकार विप्लव (सशक्तीकरण में क्रांति) यात्रा है।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: TDP ने जगन मोहन सरकार पर बिजली ट्रांसफार्मर खरीद में घोटाले का लगाया गंभीर आरोप
दलितों के सशक्तिकरण की शुरुआत कर रचा इतिहास
यह कहते हुए कि प्रशासन ने दलितों के सशक्तिकरण के लिए सुधारों की शुरुआत करके एक तरह का इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के लोग फिर से सुनिश्चित करेंगे कि जगन मोहन रेड्डी दोबारा मुख्यमंत्री बनें। वह अगले 25 वर्षों के लिए मुख्यमंत्री चुने जायेंगे और सुशासन देंगे।
जगन सरकार ने एससी, बीसी और आदिवासियों का राजनीतिक सशक्तिकरण किया सुनिश्चित
विजयनगरम के गजपतिनगरम में डिप्टी सीएम राजन्ना डोरा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने बीसी और एससी के राजनीतिक सशक्तिकरण की कल्पना की थी, लेकिन किसी भी सरकार ने इसे लागू नहीं किया था। उन्होंने कहा कि केवल जगन सरकार ने एससी, बीसी और आदिवासियों का राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: टीडीपी की मांग- सीएम जगन मोहन एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यकों से मांगे माफी
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications