व्यवसायों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है आंध्र प्रदेश: बुगना राजेंद्रनाथ

बुगना राजेंद्रनाथ ने कहा, 'आंध्र प्रदेश प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा, कई प्रमुख शैक्षिक संस्थानों, कुशल युवाओं और व्यवसायों के विकास के लिए आसान वातावरण से समृद्ध है।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश में उद्योगपतियों को निवेश करने के लिए खुला निमंत्रण देते हुए, प्रदेश के वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवसायों को फलने-फूलने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर सबसे ज्यादा काम किया है। 3 और 4 मार्च को विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बुगना राजेंद्रनाथ ने मुंबई में आयोजित रोड शो में भाग लिया। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार पहले ही बेंगलुरु और चेन्नई में भी रोड शो आयोजित कर चुकी है।

बुगना राजेंद्रनाथ ने कहा, 'आंध्र प्रदेश प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा, कई प्रमुख शैक्षिक संस्थानों, कुशल युवाओं और व्यवसायों के विकास के लिए आसान वातावरण से समृद्ध है। भारत के पूर्वी तट पर स्थित हमारे राज्य में मजबूत बुनियादी ढांचा, संपन्न औद्योगिक और व्यावसायिक पारिस्थितिकी तंत्र, कुशल जनशक्ति और सभी क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं हैं।'

बुगना राजेंद्रनाथ ने आगे कहा, 'हमारी सरकार ने स्थिर शासन और परेशानी मुक्त कारोबारी माहौल को सुनिश्चित करके तेजी से औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। 'निवेशकों का शिखर सम्मेलन 2023', कंपनियों के लिए आंध्र प्रदेश और इसके फायदों के बारे में जानने के लिए एक आदर्श मंच है।'

उन्होंने कहा, 'आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास में बड़ी प्रगति कर रहा है। राज्य ने 11.43 फीसदी का जीएसडीपी दर्ज किया, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में सभी राज्यों में सबसे अधिक है। मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि आंध्र प्रदेश में विकास की अगली लहर मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स द्वारा संचालित होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+