आंध्र प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया- फैमिली डॉक्टर कॉन्सेप्ट के अंतर्गत हुआ 1.8 करोड़ लोगों का इलाज

आंध्र प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया- फैमिली डॉक्टर कॉन्सेप्ट के अंतर्गत हुआ 1.8 करोड़ लोगों का इलाज

आंध्र प्रदेश में स्‍वाथ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय में द्वारा फैमिली डॉक्टर कॉन्सेप्ट कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मंलगवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक में प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री विदादाला रजनी ने बताया कि फैमिली डॉक्टर कॉन्सेप्ट के तहत राज्य भर में 1.8 करोड़ लोगों ने सेवाओं का लाभ उठाया है।

 Vidadala Rajani

मंत्री ने ये जानकारी दी कि कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को नियमित चिकित्सा सेवाएं और दवाएं मुफ्त मिल रही हैं। इसके साथ ही मंत्री रजनी ने बैठक में मौजूद अधिकरियों आदिवासी क्षेत्रों में फैमिली डॉक्टर कॉन्‍सेप्‍ट कार्यक्रम को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम पर फीडबैक एकत्र करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करने का निर्देश दिया।

मंत्री विदादाला रजनी ने बैठक में मौजूद आंध्र प्रदेश के डॉक्टरों से ग्रामीणों और छात्रों में एनीमिया को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया। इसके साथ ही गैर-संचारी रोगों पर एक सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया है।

रजनी ने अधिकारियों को पारिवारिक चिकित्सक अवधारणा की निगरानी बढ़ाने और जिला नोडल अधिकारियों की नियमित रूप से ग्राउंड लेबल पर काम करने का निर्देश दिया है। मंत्री की इस बैठक में प्रमुख सचिव (एचएम एंड एफडब्ल्यू) एमटी कृष्ण बाबू, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण आयुक्त जे निवा मौजू रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+