एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग को मजबूत करेगी आंध्र प्रदेश सरकार, गांव-गांव में होगा सर्वे

आंध्र प्रदेश सरकार ने जनता के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जगनन्ना पल्ले वेलुगु योजना कार्यक्रम के तहत राज्य की एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग प्रणाली को अब और मजबूत किया जाएगा।

राज्य के पंचायत राज और ग्रामीण विकास (पीआर एंड आरडी) विभाग ने गांवों में प्रत्येक बिजली के खंभे की पहचान करने और एलईडी स्ट्रीट लाइट की कार्यक्षमता की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण करने का फैसला लिया है।

Andhra Pradesh

इस सर्वेक्षण के एक सप्ताह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। सर्वेक्षण का मकसद एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग परियोजना के संबंध में व्यापक डेटा हासिल करना है, जिसमें रोशनी की चमक, उनकी स्थिति और केंद्रीकृत नियंत्रण निगरानी प्रणाली (सीसीएमएस) बॉक्स से उनका कनेक्शन शामिल है। सर्वेक्षण के दौरान पाई गई किसी भी कमी को दूर करके, सरकार राज्य में संपूर्ण स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था को मजबूत करना सुनिश्चित करेगी।

एक उच्च-स्तरीय बैठक में बोलते हुए राज्य के मुख्य सचिव केएस जवाहर रेड्डी ने अधिकारियों को ईईएसएल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) के साथ सहयोग करने और इसे सुनिश्चित करने के लिए एक सिस्टम डिजाइन करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+