'हिम्मत हो तो विकास कार्यों पर बहस करे आंध्र प्रदेश सरकार', नारा लोकेश ने दी चुनौती
आंध्र प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है और इसी गहमागहमी के बीच टीडीपी के नेता नारा लोकेश ने जगन मोहन सरकार को निशाने पर लिया है। नारा लोकेश ने प्रकाशम जिले के वाईएसआरसीपी विधायकों और सांसदों को उनके शासन के दौरान दोनों पार्टियों द्वारा किए गए विकास कार्यों पर खुली बहस की चुनौती दी है।
नारा लोकेश ने कनिगिरि विधानसभा क्षेत्र के संकवरम शिविर स्थल से 160वें दिन युवागालम पदयात्रा जारी रखी और गुरुवार को कनिगिरि के पामूर बस स्टैंड केंद्र में एक जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए नारा लोकेश ने वाईएसआरसीपी नेताओं को हिदायत देते हुए कहा कि वो निचले दर्जे की राजनीति ना करें, नहीं तो उन्हें भी इसका करारा जवाब मिलेगा। साथ ही उन्होंने जगन मोहन रेड्डी की सरकार को प्रदेश के विश्वविद्यालयों को कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड के मुताबिक विकसित ना करने को लेकर भी निशाना पर लिया।
उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी के शासन में पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों के साथ-साथ डॉक्टर, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और यहां तक कि पुलिस कर्मी भी पीड़ित हैं। नारा लोकेश ने कहा कि वाईएसआरसीपी के नेता खुद को कानून से ऊपर समझते हैं, इसलिए ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications