रोड शो को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर सकती है आंध्र प्रदेश सरकार
एक सप्ताह के भीतर ही भगदड़ की दो घटनाओं में 11 लोगों की मौत के मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार चुनावी रैलियों और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।

अमरावतीः एक सप्ताह के भीतर ही भगदड़ की दो घटनाओं में 11 लोगों की मौत के मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार चुनावी रैलियों और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि नए दिशानिर्देशों का एक सेट तैयार करना बहुत जरूरी है क्योंकि आने वाले महीनों में राज्य में चुनावी गतिविधियां चरम पर होंगी।
सरकार के सलाहकार सज्जला आर रेड्डी ने कहा, 'हमने पहले भी कंदुकुर में उसी स्थान पर बैठक की थी और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी ऐसा ही किया था। हालांकि, हमने उन्हें फ्लेक्स हटाने के लिए कहा था क्योंकि इससे अनावश्यक धक्का-मुक्की ही होगी।'
सूत्रों ने कहा कि पुलिस अधिकारी, कभी-कभी आयोजकों पर सभी शर्तों का पालन करने के लिए दबाव नहीं डालते हैं क्योंकि यह एक राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। अधिकारियों ने बताया कि अमरावती परिरक्षण समिति द्वारा अमरावती से अरसावल्ली पदयात्रा के आयोजकों ने भी न केवल पुलिस बल्कि अदालत द्वारा भी निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया था। सूत्रों के अनुसार अमरावती पदयात्रा और हाल ही में कंडुकुर की घटना के दौरान राज्य पुलिस ने दिशानिर्देश तैयार करने पर विचार किया है।












Click it and Unblock the Notifications